अरसा बीत गया- नीता

 आप का इस बेवसाइट पर स्‍वागत है।  साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें(  https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


अरसा बित गया तुमसे यूँ मिले
घण्टों बैठ मायके को जिए
सुबह एकसाथ चाय की चुस्की
साथ सारी दिनचर्या निबटाना
वो दोपहरी में मिल मटर छिले
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


क्या पकेगा पर गम्भीर चिंतन
टहलने के साथ बेतकल्लुफी
साथ रविवार के काम निपटा
सबके साथ खूब घूमना-खाना
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


किसकी शादी में क्या पहने
कौन कौन क्या रस्म निभाए
कौन घर कौन बाहर सम्हाले
इसपर सुविधा के साथ चले
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


अपने कमरे से निकल झट से
तुम तक बेखटके पहुँच जाना
बे-फ़िक्री से बैठक लगाकर
और बिना भूमिका कुछ भी कहे
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


मायके की सारी अनकही बातें
मुस्कान और आंसू से समझे
फिर बड़े आत्मीय अंदाज़ में
उन्हें अपना समझ सुलझाए
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


मायका छोड़ आए जिस घर
उसके कोने- कोने को सँवारे
अपने साथ सबको पिरोए
कच्चा पक्का साथ रसोई बनाए
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


कभी मित्रवत कभी प्रतिद्वंदी तो
कभी पीड़ा में उदास हो जाना
नमक, चीनी के संतुलित रिश्ते
और उन्हें सहेज सहज खुश हुए
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


ससुराल के तरीके साथ सीख
पुरानी यादों को दिल में दबाए
नए घर को अपना बनाए हुएI
अरसा बीत गया तुमसे यूँ मिले


हां क्या तुम्हे भी हूं याद मैं
ऐसे ही खट्टे-मीठे लम्हों में
वो नादान, मासूम गलतियां
वो खूबसूरत सी मस्तियाँ


अकेले बनाते बढ़िया पकवान
साथ बनाए बिगड़े पकवान
याद आते हैं क्या तुम्हे भी
साथ बिताए नवजीवन के मीठे पल



          नीता झा, मुम्‍बई


 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ