आप का इस बेवसाइट पर स्वागत है। साहित्य सरोज पेज को फालो करें( https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA
उठो जवानों उठो !
अब नौजवानों उठो देश के , हिमसीमा तुम्हें पुकार रही
हराओ तीनों पड़ोसियों को , माँ धूल व मिट्टी बुहार रही
अब नौजवानों उठो , उठो जवानों उठो !
बर्फ की चादर लपेट के तुमको , शोलों के दीप जलाना है
हो आँधी-पानी और बरसात , गलवान में शीश सजाना है
दुश्मनों की आँखें करके बंद , आजादी का बिगुल बजाना है
तुम अडिग , सुरक्षित , देशवासियों की खातिर , गीत गुनगुनाना है
सुन दुश्मन के बड़बोले बोल , त्रिशक्ति नेत्री माँ ललकार रही
अब नौजवानों उठो देश के , हिमसीमा तुम्हें पुकार रही
अब नौजवानों उठो , उठो जवानों उठो !
अभी हैं छिन्नमस्ता - रणचंडी बन , राखी के नगीने चमक रहे
सजी थाल अक्षत - कुमकुम से , हैं रणभेरी के दीये दमक रहे
रणबाँकुरों हल्दी से रंगी हैं कटारें , तुम्हारे इंतज़ार में
आओ प्रहरियों ये खुला है हिमदर , प्रतीक्षित जुगनू ठुमक रहे
करती आह्वान भारत माँ , लद्दाख की घाटी हुंकार रही
अब नौजवानों उठो देश के , हिमसीमा तुम्हें पुकार रही
अब नौजवानों उठो , उठो जवानों उठो !
जागो ओ नौजवानों बन रही सीमा पर ,अभी युद्ध की स्थिति है
रचो चक्रव्यूह औ बजाओ रणभेरी , शांति की नहीं उपस्थिति है
ये तीन तरफ से तीनों दुश्मन , पागल हो रच रहे कुटिल कूटनीति
लातों के भूत बातों से नहीं सुनते , जड़ें हिलाना परिस्थिति है
भारत माता रवि अर्ध्य देकर , लेकर मशाल टंकार रही
अब नौजवानों उठो देश के , हिमसीमा तुम्हें पुकार रही
अब नौजवानों उठो , उठो जवानों उठो !
डॉ कुमुद बाला
हैदराबाद
8886220212
0 टिप्पणियाँ