सजी संवरी-रेखा

आप का इस बेवसाइट पर स्‍वागत है।  साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें(  https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


सजी संवरी बन बैठी तू
हरी चुनरिया लहराये जब
प्रकृति हरियाली बन जाये तब
केसरिया चोली पहन कर तू 
सिन्दूरी हो जाये जब
अरुणोदय की लाली लिये तू
लाज से सिमट जाये तब
सफेद वस्त्र का घाघरा पहने
तू तापसी बाला बन जाये जब
सहज ह्दय प्रेम का बन तू 
परिवार बन जाये तब
अशोक चक्र का मांग टीका पहने
तू अपने यौवन पर इतराने जब
भारत के नदियाँ भी भर - भर
जवाँ जवाँ भरी भरी हो जाये जब
भारत माता बनकर तू तब जग
की रानी बन जाती है
बस क्षितिज की सिन्दूरी आभा
पाने तू दिन भर धूप बनकर 
सूरज के साथ चलती है
कितना सुन्दर मिलन होता है
लाज की अरुणोदयभारत बाला
का 
सूर्यास्त संग शक्ति सहचरी बन
मिलन होता है
गोधुली बेला मे ही इसलिए
भारत माता तेरी धरा पर लगन
होता है


रेखा तिवारी, बिलासपुर



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ