मेरा भारत-सीता देवी

आप का इस बेवसाइट पर स्‍वागत है।  साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें(  https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


मेरा भारत ऐसा हो जाएं ,
आने वाले सालों में,


बसंती संकल्प जुट जाएं ,
नवयुग के आवाहन में,


स्वर्णिम भावों से वंचित , 
अब नहीं रहे युग सेनानी,


स्वर्णिम आभा बनी रहे ,
पिछड़ न जाएं बलिदानी ,


दिशा दिशा में फैली रहें , 
शौर्य गाथा भारत की,


नई प्रेरणा के पल्लव, 
लहराए जनमानस में, 


नए नए संकल्प बनें , 
अब हर मानव के मन में,


सत्कर्मों  की कलियां सभी,
अनायास ही महक जाएं ,


मेरा भारत ऐसा बन जाएं ,
आने वाले सालों में, 


सद्भावनाओं के सुमन खिलें ,
कुंठाएँ अब दूर रहें ,


मीठे वचन भर जाएं ,
 युग कोकिल के गान में ,


मेरा भारत ऐसा हो जाएं ,
आने वाले सालों में ।।


 


 स्वरचित
सीता देवी राठी
कूचबिहार
पश्चिम बंगाल
9332029419



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ