भारतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था एवं बाल शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पीचडी कर चुकी शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. शीला शर्मा को StartupShiksha Foundation द्वारा सोशल वर्क (Social Work) विषय में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 8 मई 2026 को आयोजित समारोह में उनके शिक्षा, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, संस्कृत एवं हिंदी भाषा के संवर्धन तथा विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. शीला शर्मा पूर्व से ही शिक्षा शास्त्र (Education) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं। सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रदान की गई यह मानद डॉक्टरेट उनके शैक्षणिक ज्ञान, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का विशेष सम्मान है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ.शीला शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने StartupShiksha Foundation के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा, समर्पण तथा उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। इस उपलब्धि पर शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विद्वानों, गणमान्य नागरिकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. शीला शर्मा को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सतत समाजसेवा की कामना की।

0 टिप्पणियाँ