बातें उन परिंदों की-सारिका

आप का इस बेवसाइट पर स्‍वागत है।  साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें(  https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


ड़ने दो 
अब परिंदों को
फैलाने दो 
उसके पंख 
दे दो उसके 
हिस्से का आसमाँ
और मिटा दो 
अपने माथे का कलंक ।


खोल दो 
दरवाज़े पिंजड़ों के
लगने दो जंग
उनकी सलाखों में
बतिया लो
बेजुबाँ परिंदों से
खत्म करो जंग
उनकी लाचारी और
अपने दंभ के बीच की ।


रोक लो
इस अंतहीन विनाश को
दो बोल मिसरी के
दो दाने सम्मान के
एक बार देकर देखो
समझ उसके स्वाभिमान को
अरे ! वे तो परिंदे हैं
नियति है उड़ने की
कहाँ ख्वाहिश उनकी
कि बस जाएं महलों में ।


समझ लो
उनके छोटे- छोटे सपनों को
छोटा ही है पेट उनका
उद्यम बस क्षुधा पूर्ति की
नहीं चाहत गोदाम की
दो दाने चुग बस उड़ने की
न कुचलों उनकी हिम्मत
कि आ जाए सैलाब उनके आहों की
अब थम जाओ और थाम लो
रेंगने न दो उन परिंदों को
क्योंकि फितरत है उनकी बस उड़ने की ।



सारिका भूषण
राँची , झारखंड


 


मेरी कहानी की वीडियों देखें



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ