मजदूर दिवस पर आशा जाकड़

मजदूर दिवस पर विशेष


 "हम मजदूर मेहनत करते हैं"


 "हम मजदूर करते हैं, हर मौसम  में'
हम मजदूर हैं , मेहनत - मजदूरीकरते हैं
जी -जान से परिवार का पालन करते  हैं,
भीषण गर्मी हो या सर्दी ,धूप हो या बारिश
करते परवाह कभी न मौसम की श्रमिक


बोझा ढोते , मेहनत करते ,पसीना बहाते
स्वाभिमान से जीते, जिम्मेदारी पूरी उठाते
तपे चाहे डांबर सड़क या कांटोभरी सड़क
कदम हमारे न रुकते, चलते , चलते रहते


पैर लहूलुहान होते,पसीने से तरबतर होते
रुकने का पर नाम न लेते बस चलते रहते
हम मजदूर  हैं मजदूरी ही हमारा  काम है
संघर्ष  करेंगे मिलजुलकर हम काम करेंगे।


 हमसब मजदूर संगठित होअपना काम करेगै
इक्कीसवीं सदी के श्रमिक नवनिर्माण करेंगे 
ईंट पत्थर सीमेंट  ढोकर भवन निर्माण करेंगे 
ऊंचे-ऊंचे भवन बनाकर जग कल्याणकरेंगे।।


खुद की कोई  परवाह  नहीं
 फिर भी कोई  कराह नहीं 
रहने को कोई मकान नहीं 
बच्चों  की कोई शिक्षा नहीं 
ऊपर वाले  ने नीली छत दी है 
अपने को  बस संतोष  यही है ।


आशा जाकड़
9764969496



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ