आज के समय में ज़्यादातर लोग EMI की आदत में जी रहे हैं—गाड़ी, मोबाइल, घर… सब कुछ “अभी लो, बाद में चुकाओ” पर आधारित है। EMI हमें आज की सुविधा तो देती है, लेकिन भविष्य पर बोझ भी बढ़ा देती है।
वहीं दूसरी ओर SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) है, जो बिल्कुल अलग सोच पर काम करता है—“आज थोड़ा बचाओ, कल बड़ा बनाओ।” SIP के माध्यम से छोटी-छोटी रकम निवेश करके आप समय के साथ एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। यह न केवल आर्थिक सुरक्षा देता है, बल्कि मन की शांति भी देता है।
EMI आपकी कमाई को खर्च में बदलती है, जबकि SIP आपकी कमाई को संपत्ति में बदलती है।जरूरत है सोच बदलने की—अगर आप सिर्फ EMI भरते रहेंगे, तो आप हमेशा दूसरों के सपने पूरे करेंगे (जैसे बैंक और कंपनियाँ)। लेकिन अगर आप SIP शुरू करते हैं, तो आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आज का निर्णय ही आपका कल तय करता है—EMI या SIP, चुनाव आपका है।
प्राची खंडेलवाल
मथुरा, उत्तर प्रदेश
95482 08420
0 टिप्पणियाँ