अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्य सरोज की विशेष पहल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को समर्पित साहित्य सरोज की विशेष पहल

महिला सशक्तिकरण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि निरंतर सामाजिक चेतना और सम्मान की प्रक्रिया है। साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों के माध्यम से नारी की आवाज़ को मंच देना आज की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर साहित्य सरोज पत्रिका द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 8वाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कहानी व लेख प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को ऑनलाइन माध्यम से शाम 3 बजे से काव्य गोष्ठी, कहानी वाचन, परिचर्चा, रैंप-वॉक आयोजित होगा, जिसमें देश–विदेश से महिलाएं एवं साहित्य प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम में महिला प्रतिभाओं को न केवल मंच मिलेगा, बल्कि उनके योगदान को सम्मानित भी किया जाएगा।

महिला दिवस के अवसर पर  कहानी लेखन, फिटनेस, अभिनय, खेल, व्यवसाय, अध्यापन, सोशल-वर्क, वीरता, गीत रचना एवं चित्रकारी में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्‍मानित किया जायेगा।  इसके साथ-साथ साहित्य सरोज आयरन लेडी सम्मानसाहित्य सरोज परिवार रक्षक सम्मान दिये जायेगें। ये सम्मान उन महिलाओं को दिए जाएंगे, जिन्होंने समाज, परिवार और अपने क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है।  प्रतियोगिता हेतु कहानी व लेख तथा सम्मान हेतु आवश्यक जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस आयोजन में कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है, ताकि हर वर्ग की महिला बिना किसी बाधा के भाग ले सके।

कहानी प्रतियोगिता शीर्षक शब्‍द सीमा 1000 

  1. “तलाके के बाद 

  2. “चूल्हे से चैंपियन तक”

  3. “खामोशी की आवाज़”

महिला दिवस पर 3 लेखों के विषय शब्‍द सीमा 800 से 900 के बीच, लेख में उदाहरण एवं प्रमाणित तत्‍थ ही रहने चाहिए। 

  1. ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण : सपने, संघर्ष और सफलता

  2. आधुनिक युग में कामकाजी महिला : अवसर बनाम चुनौतियाँ

  3. टूटता परिवार दोषी कौन

चित्रकारी हेतु 3 विषय

  1. नारी : शक्ति, संवेदना और संघर्ष का प्रतीक

  2. गांव से ग्लैमर तक – बदलती भारतीय महिला

  3. नारी के अनेक रूप : माँ, बेटी, योद्धा

(01) आयरन लेडी सम्मान -: उन महिलाओं को जिन्होंने अपने दम पर अपने परिवार को न सिर्फ ऊँचाई दिया हो बल्कि समाज को भी जीना  सीखा कर जीवकोपार्जन हेतु संसाधन दिया हो। आयरन लेडी सम्‍मान  के लिए  -:  अपने संर्घष की कहानी, कुछ वीडियों, और जो जो काम किया है, जो आपसे लाभांवित हुए हैं, उनके बारे में पूरी जानकारी। अपना फेशुबक आईडी व मोबाइल नम्‍बर बायोडाट में लिख कर ऊपर यह लिखते हुए आयरन लेडी सम्‍मान हेतु sarojsahitya55@gmail.com पर मेल कर दें।

(02) परिवार रक्षक सम्‍मान -: उन महिलाओं को जिन्होंने अपने दम पर किसके बिखरे हुए दाम्‍पत्‍य जीवन को एक करके परिवार को जोड़ने का कार्य कर रही हो और कम से कम 20 परिवार को जोड चुकी हो, साक्षय के साथ अपनी जानकारी   arojsahitya55@gmail.com पर मेल कर दें।

(03) अभिनय के क्षेत्र में सम्‍मान हेतु-: अपने बायोडाटा के ऊपर अभिनय सम्‍मान हेतु लिखते हुए अपने  अभिनय के विषय में बताये, अभिनय की प्रेरणा कैसे मिली ? कैसा अभिनय करती हैं ? आप दूसरो को अभिनय सिखाने की दिशा में क्‍या-क्‍या काम कर रही हैं? अभिनय में आपकी कोई विशेष उपलब्धि, प्रमुख कार्यक्रम, इत्‍यादि जानकारी हमें लिख कर 26 जनवरी 2026 के बाद खीची गई अभिनय की विभिन्‍न  मुद्राओं की साफ -साफ फूल व हाफ साईज 21 फोटाे एवं विभिन्‍न अभिनय करते हुए 3-3 मिनट की 4-5 वीडियो बना कर sarojsahitya55@gmail.com पर मेल कर दें।

(04) व्यवसाय के क्षेत्र में सम्‍मान हेतु-: अपने बायोडाटा के ऊपर व्‍यवसायी सम्‍मान हेतु लिखते हुए अपने व्‍यवसाय  के विषय में बताये, इसकी प्रेरणा कैसे मिली ? आपने व्‍यवसाय जब शुरू किया था तो क्‍या क्‍या परेशानी थी आपके समक्ष?  कितनी पूँजी लगाकर आपने व्‍यवसाय प्रारंम्‍भ किया?  आप के परिवार की हालत क्‍या थी?  कौन-कौन आपका साथ दिया?  कौन कौन आपको विरोध किया?  आज व्‍यवसाय की हालत क्‍या है, आपकी कौना कौन सी जिम्‍मेदारीयॉं पूरी हुई?  कौन सा व्‍यवसाय करती हैं ? आप दूसरो को व्‍यवसाय एवं जीवन जीना सिखाने की दिशा में क्‍या क्‍या काम कर रही हैं? व्‍यवसाय में आपकी कोई विशेष उपलब्धि, प्रमुख कार्यक्रम, इत्‍यादि जानकारी हमें  एवं  26 जनवरी 2026 के बाद खीची गई अपने संस्था में विभिन्न मुद्राओं की 11 फोटाे एवं वहाँ कार्य करते हुए 3-3 मिनट की 4-5 वीडियो हमें 
  sarojsahitya55@gmail.comपर मेल कर दें।

(5) वीर महिला सम्मान  हेतु अपने बायोडाटा के ऊपर वीर महिला सम्‍मान हेतु लिखते हुए अपने वीरता के पूरे घटनाक्रम की विस्‍तार से जानकारी , समाचार पत्रो में प्रकाशित वह खबर यदि हो तो अन्‍यथा प्रमाण के तौर पर कुछ उपलब्‍ध कराते हुए अपनी 26 जनवरी 2026 के बाद ली हुई कुछ फोटो एवं वीडियो हमें    sarojsahitya55@gmail.com पर मेल कर दें।


जानकारी हेतु फार्म का लिंक https://forms.gle/JLfJijNXyGqUvZ1k6

विशेष जानकारी हेतु काल करें  9451647845 अखंड गहमरी 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ