साहित्य सरोज पत्रिका के 11वें स्थापना दिवस 24 जनवरी 2026 पर वर्ष भर साहित्य सरोज पत्रिका की तरफ से आयोजित होने वाले किसी भी कार्य में सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का प्रस्ताव था, जिसे सफ़र के कारण आगे बढ़ाया , वह नाम आज घोषित किये गये।
सम्मानित सदस्यों के नाम:-
* श्रीमती अनिता खेड़ा जी, बंगलौर: पत्रिका के डिजिटल सुदृढ़ीकरण एवं सेवा कार्यों में अतुलनीय सहयोग हेतु — 'साहित्य सरोज सेवा-शिखर सम्मान'
* श्री अजय सिंह सिकरवार, गहमर: एक दशक से निरंतर बहुआयामी निष्ठा और समर्पण हेतु — 'साहित्य सरोज कर्मठता शिखर सम्मान'
* श्रीमती रेनुका सिंह, लखनऊ: फिल्म 'हंगर' के माध्यम से कलात्मक व रचनात्मक योगदान हेतु — 'साहित्य सरोज कला-प्रभा सम्मान'
* श्रीमती किरण बाला, चंडीगढ़: संगठनात्मक कुशलता एवं सूचना प्रबंधन में अनुकरणीय भूमिका हेतु — 'साहित्य सरोज प्रबंधन श्री सम्मान'
* श्री ओम जी मिश्र 'अभिनव', लखनऊ: गोपालराम गहमरी महोत्सव जैसे वृहद आयोजनों के सफल संपादन हेतु — 'साहित्य सरोज सारस्वत सारथी सम्मान'
* श्री कौशल किशोर सिंह, कोलकाता: प्रथम शार्ट फिल्म महोत्सव के सूत्रधार एवं मार्गदर्शक होने हेतु — 'साहित्य सरोज सृजन-दक्ष सम्मान'
* डाॅ शीला शर्मा, बिलासपुर: चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सांस्कृतिक अस्मिता को जीवंत रखने के साहस हेतु — 'साहित्य सरोज जिजीविषा सम्मान'
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका वैचारिक और रचनात्मक संबल भविष्य में भी 'साहित्य सरोज' को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा
0 टिप्पणियाँ