साहित्‍य सरोज साहित्यिक उत्‍सव चंडीगढ़ में हुआ आयोजित

 साहित्यिक उत्सव 2026 के अंतर्गत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में साहित्य सरोज पत्रिका के तत्वावधान में काव्य लेखन कार्यशाला एवं लेखक छात्र संवाद व परिचर्चा का आयोजन किया गया। पत्रिका की सहायक प्रधान संपादक किरण बाला द्वारा विद्यार्थियों को लेखन की विभिन्न विधाओं की  जानकारी दी गई और साथ ही उन्हें काव्य लेखन के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया।

 उन्होंने अपने प्रारंभिक लेखन से लेकर अब तक की लेखन यात्रा का संक्षेप में उदाहरण देते हुए बच्चों को लेखन के लिए प्रेरित किया। अपनी कुछ कविताओं के उदाहरण देते हुए छात्रों को बताया कि किस प्रकार लेखन अपने भावों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम बन सकता है।उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से डायरी लिखने के लिए भी प्रोत्साहित किया और समझाया कि भाव क्षणिक होते हैं इसलिए उन्हें तुरंत लिखना ही उचित होता है। विद्यालय की शिक्षिकाओं  श्रीमती रेणु बाला,अमरदीप कौर, मोनिका कथूरिया, पूजा सरोच द्वारा भी  बच्चों को काव्य लेखन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बच्चों को काव्य लेखन का अभ्यास करवाया गया। बच्चों ने काव्य के रूप में अपने भावों के निरूपण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।उन्होंने प्रकृति, परिवार, दोस्त, नारी, आज का समाज जैसे विषयों पर अपनी छोटी छोटी कविताएँ लिखीं और सबके सामने पढ़कर सुनाई। विद्यार्थियों के लिए यह कार्यशाला बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ