जल ही जीवन है-अजनबी

आप का इस बेवसाइट पर स्‍वागत है।  साहित्‍य सरोज पेज को फालो करें https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्‍क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA


हम भी एक पत्रकार है - अजनबी ।।


मैं पानी की समस्या को लेकर आप सभी से कुछ कहना चाहता हूं जो हमारी जीवनदायिनी है। मैं देख रहा हूं कि जब से  समरसेबल का जमाना आया तब से इतने पानियों का नुकसान हो रहा है। कि कुछ कहा नहीं जा सकता।
 मैं इसी विषय पर आज मैं चर्चा करूंगा कि पानी को कैसे बचाया जाए हमारे गांव घर के चापाकल सुख रहे हैं। अगली साल हमारे मोहल्ले में सभी घरों के चापाकल का पानी सुख गया था। किसी किसी के घर में थोड़ा-थोड़ा पानी रुक रुक आ रहा था । यह सब समरसेबल घर घर घर गड जाने के उपरांत ऐसी समस्या आ रही है । पानी का स्रोत  धीरे-धीरे नीचे चला जा रहा है । 180 फीट 190 फीट पर पानी निकलता है । आखिर इस विषय पर कैसे रोक लगेगी। जहां हमको एक बाल्टी पानी की आवश्यकता है वहां दस बाल्टी पानी नुकसान हो रहा है। ऊपर टंकी है और हम नीचे हैं उसमें करंट दे दिया । उसको पानी चला कर उसी तरह लोग छोड़ देते हैं। टंकी भर जाने के बाद सारा पानी बाहर गिरने लगता है। और बेकार में चला जाता है । 
आदमी की सोच बदलनी चाहिए कि जब हम पानी चला दिए तो उसका इंतजार करना चाहिए कि जब भर जाए टंकी तो उसको बंद कर दें। इसी तरह लोग नाली धोने में ,गौशाला धोने में, लैटिन  धोने में, और बहुत सारी पानियों का नुकसान करते हैं । अगर पानी नहीं रहेगा तो हम नहीं रह पाएंगे। हमारी नस्ले जो इसके बाद आएंगी उसके लिए हम लोग समस्या पैदा कर रहे हैं। जिस प्रकार आज हम तेल खरीदते हैं। उस प्रकार हमें पानी खरीदना पड़ेगा। पानी का स्रोत बहुत कम होता जा रहा है।


 एक अध्ययन से पता चला है जो दिल्ली में बार-बार भूकंप आ रहा है। वह पानी का ही समस्या को लेकर आ रहा है। इसमें कुछ सतह पर पानी नहीं है। इसलिए ऐसा हो रहा है मैं चाहता हूं की आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि जल संरक्षण करें और जल को ज्यादा से ज्यादा बचाएं। ज्यादा पानी नुकसान ना करें एक बूंद जिंदगी है। 
पानियों का नुकसान आने वाली पीढ़ी को एक ना एक दिन भुगतना पड़ेगा। हम कई घरों में जाकर देखते हैं कि पानी ज्यादा नुकसान हो रहा है। टंकी भर जाने पर गिरता है तो मैं उसके घर जाकर बोलता हूं कि भैया आपकी पानी का टंकी भर गया है। उसको बंद करें । एक हमारे से  पानी रोकने  या उस पर अंकुश लगाने से  काम नहीं चलने वाला है।  इसमें आप सभी को भी  साथ देना होगा और हम सब मिलजुल कर  पानी को बर्बाद होने से बचा सके। ज्यादा से ज्यादा पानी नुकसान ना करें । जहां तक मेरी नजर जाती है। मैं पानी को बर्बाद होने से बचाता हूं। मुझे बहुत बुरा लगता है। जब कोई नजायज पानी नुकसान करता है। हम लोग दो बाल्टी में गाड़ी अपना धो सकते हैं चार बाल्टी में धो सकते हैं। लेकिन लोग समर सेबुल चला देते हैं। और पानियों का नुकसान बहुत ज्यादा करते हैं। जहां हम सबों को एक बाल्टी पानी की जरूरत है। वहां पर बीस बाल्टी पानी नुकसान करते हैं। ऐसी समस्या पर रोक लगनी चाहिए और आप सब इस पर विचार जरूर करें ।जल ही जीवन है हम लोग पानी बचाएं और अपने आने वाली पीढ़ी को जीवन दे।


उपेंद्र अजनबी सेवराई 
गाजीपुर उ प्र 
मो 7985797683



 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ