हिन्‍दुत्‍व में - राम पुकार

 हिन्दुत्व में है जान बता क्यों नहीं देते,

इससे भला है सबका जता क्यों नहीं देते।


लोहा हैं मानते सभी हिन्दुत्व का जग में,

दमख़म बहुत है इसमें दिखा क्यों नहीं देते।


हिन्दुत्व है तो हिन्द है इतिहास यही है,

जो सो रहे हैं उनको जगा क्यों नहीं देते।


करना भला राष्ट्र का सिखाता है सदा से,

अनजान जो है इससे सिखा क्यों नहीं देते।


राष्ट्रीयता विचार है हिन्दुत्व का सचमुच,

हिन्दुत्व सच में क्या है बता क्यों नहीं देते।


श्रीराम हरीक हिन्दू का आदर्श है ऊँचा,

इतिहास क्या है इनका पढ़ा क्यों नहीं देते।


अभिमान ग़र तुम्हें वतन पर हैं "पुकार" तो,

मिल-जुल के शान इसकी बढ़ा क्यों नहीं देते।


राम पुकार सिंह "पुकार गाजीपुरी

A/10/302, Subhash Nagar Housing Complex, 
 Provost Nagar,  Serampore
 Hooghly  -- 712249, West Bengal 
85838 98355


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ