आप का इस बेवसाइट पर स्वागत है। साहित्य सरोज पेज को फालो करें( https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA
संस्मरण
अख़बार वाला रोजाना अख़बार डालता आ रहा है | मगर कुछ दिनों से अख़बार डाल नहीं रहा था | मैने अख़बार वाले की दुकान जाकर कहा - भाई क्या बात है अख़बार नहीं आ रहा है | उसने कहा अंकलजी अख़बार तो रोज डालता हूँ | मैने कहा - दो -चार दिन से अख़बार मुझे नहीं मिल रहा है | इस तरह आठ दिन होगए | मैने पता लगाने की ठान ली | सुबह जब अख़बार वाला आने वाला था | ठीक उसके एक घंटे पहले पुराना अख़बार बाहर रख दिया और मै दरवाजे के छेद मे से बाहर झाँकता रहा | तभी एक गरीब लड़का जिसे अख़बार पढ़ने का शौक था | उससे अख़बार खरीद कर पढ़ा भी नहीं जा सकता था | और गांव में लायब्रेरी भी नहीं थी | ताकि वो वंहा जाकर निःशुल्क पत्र पत्रिकाएं पढ़ ले | उसने जैसे ही अख़बार उठाया तो मैने झट से दरवाजा खोला | वो एकदम से घबरा गया | मैने उससे कहा -ये अच्छी बात नही है | जो अख़बार तुम आज चोरी कर रहे हो वो पिछले साल का है | नया तो अब आने वाला है | ऐसा कब से कर रहे हो | चलो तुम्हे थाने ले चलता हूँ| कहने लगा -अंकलजी मुझे मांफ कर दो आगे से ऐसा नहीं करूँगा | मुझे उसके घर के हालात और उसकी परिस्थति मालूम थी | मैने कहा -बेटा तुझे अख़बार पढ़ने का शौक है तो मेरे घर से ले जाया कर और पढ़ने के बाद वापस लौटा दिया कर और उसे क्षमा कर दिया | आज वो लोगों की गैस की टंकी लाकर के देता है और अपनी मेहनत की कमाई से गर्व से जी रहा है | क्षमा से उसका भला हुआ | एक छोटी सी समझाईस ने उसकी जिंदगी में नया मोड़ ला दिया |
0 टिप्पणियाँ