आप का इस बेवसाइट पर स्वागत है। साहित्य सरोज पेज को फालो करें( https://www.facebook.com/sarojsahitya.page/
चैनल को सस्क्राइब कर हमारा सहयोग करें https://www.youtube.com/channe /UCE60c5a0FTPbIY1SseRpnsA
सर्वश्रेष्ठ रचना
अपने ही गमो में डूबे रहने से क्या फायदा
दूसरों के अश्क़ों को पोछे तो बात बने
गम ए दिल की तन्हाइयो में रोने से क्या फायदा
महफिलों में हँसे और हँसाये तो बात बने
अपने जज्बातो का गला घोंटने से क्या फायदा
रस्मों रिवाजो से बाहर निकले तो बात बने
अपने परायों में भेद करने से क्या फायदा
दिलो की दूरियों को मिटा सकें तो बात बने
हर तरफ हो जहाँ नफरत जा आलम ये रीता
दिलों में प्यार जग सकें तो बात बने
डाक्टर रीता शर्मा विदिशा
फ़ोन न 8109848062
0 टिप्पणियाँ