गोपालराम गहमरी सम्‍मान समारोह की विस्‍तृत जानकारी

 प्रसिद्ध जासूसी उपन्‍याकार गोपालराम गहमररी की स्‍मृति में होने वाले 11 वें गोपालराम गहमरी सम्‍मान समारोह में इस वर्ष 21 सम्‍मान हिन्‍दी साहित्‍य, कला, शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में दिये जायेगें। इस वर्ष सम्‍मान प्राप्‍त करने के लिए जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्‍टूबर 2025 रखी गई हैं। सम्‍मान प्राप्‍तकर्ताओं के नाम की घोषणा 10 नवम्‍बर हो होगीा इस कार्यक्रम में एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक सभी अतिथियों के रखने, खाने-पीने, भ्रमण, स्‍टेशन से आने जाने की व्‍यवस्‍था पत्रिका द्वारा रहती हैं। दिये जाने वाले सम्‍मान निम्‍न हैं 

*(01)* (क) हिन्दी साहित्य के सर्वागिण विकास में बहुमुल्य योगदान हेतु *राज धाम देव साहित्य सेवक* सम्मान पुरूष
*(ख)* स्व0 श्रीमती सरोज सिंह साहित्य सेविका सम्मान महिला
*हिन्दी साहित्य की गद्य विधा*
*(01) *समीक्षा* क्षेत्र में गोपालराम गहमरी समीक्षक सम्मान।
*(02)* कहानी के क्षेत्र में गोपालराम गहमरी कहानीकार सम्मान।
*(03) उपन्यास के क्षेत्र में गोपालराम गहमरी स्मृति उपन्यासकार सम्मान।*
*(04)* व्यंग्य के क्षेत्र में गोपालराम गहमरी व्यंग्यकार सम्मान।
*(05)* अनुवाद के क्षेत्र में गोपालराम गहमरी अनुवादक सम्मान।
*हिन्दी साहित्य की पद्य विधा में*
(06) गीत के क्षेत्र में *भोलानाथ गहमरी गीत गौरव* सम्मान।
(07) ग़ज़ल के क्षेत्र में *गोपालराम गहमरी गज़लकार* सम्मान।
(08) छंद मुक्‍त कविता के क्षेत्र में *गोपालराम गहमरी काव्य गौरव*
(09) कविता रचनाकार सम्‍मान डा.कमलेश द्विवेदी गौरव सम्मान।
*(10)* भोजपुरी भाषा व साहित्य के सर्वांगीण विकास हेतु प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर मैगर सिंह सम्मान
*कला के क्षेत्र से*
*(11)* गोपालराम गहमरी नाट्यमंच कलाकार सम्मान* (पुरूष)
*(12)* श्रीमती सरोज सिंह नाट्यमंच कलाकार सम्मान (महिला)
*(13)* गोपालराम गहमरी कलाकार सम्मान (लोकनृत्य)
*(14)* गोपालराम गहमरी कलाकार सम्मान (गायन)
*(15)*  गोपालराम गहमरी शार्ट-फिल्म निर्माता सम्मान।
*शिक्षा के क्षेत्र में*
* गोपालराम गहमरी शिक्षक सम्मान ।
* गोपालराम गहमरी शिक्षिका सम्मान।
* गोपालराम गहमरी संगीत शिक्षक सम्मान।
*पुस्तक सम्मान*
* गोपालराम गहमरी उपन्यास सम्मान।
* गोपालराम गहमरी काव्यांजलि सम्मान।
* गोपालराम कहानी पुस्तक सम्मान।
* *गोपालराम राम गहमरी सक्रिय सदस्य सम्मान (साहित्य सरोज समूह से)*
सम्मान चयन का मानक/नियम
(1) केवल पुस्तकों का प्रकाशक अथवा फेसबुक, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं  में प्रकाशन अथवा मात्र लेखन कार्य ही सम्मान का मानक नहीं है। सम्मान का  चयन  विधा के विकास में हकीकत के धरातल पर कार्य के  आधार पर किये जाते हैं।
(2) आपने कार्य के  प्रमाण के तौर पर साक्ष्य मेल पर या डाक से भेजे। सम्मान चयन भारत के प्रसिद्व साहित्यकारों एवं समाज में गतिमान  व्यक्तियों के द्वारा किया जाता है।
(3) सम्मान हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क या सहयोग राशि नहीं लिया जाता है। बस फार्म का मुल्य  151 रूपया लिया जाता है। शुल्क जमा उपरांत उनको क्रमं,विधा एवं नाम लिखा फार्म उपलब्ध कराया जाता है।
(4) सम्मान समारोह पूर्ण रूप  से हिन्दू वैदिक रीति रिवाज के अनुसार होता है। जिसमें एक सम्मान पत्र,  अंगवस्त्र के रूप में चुनरी, (महिलाओं को श्रंगार का सामान भी) नारियल, माँ कामाख्या की तस्वीर दिया जाता है। सम्मान प्राप्तकर्ता को 2 मिनट अपनी बात रखने को दिया जाता है।
(5) सम्मान समारोह के उक्त रूप हिन्दू वैदिक स्वागत/सम्मान में अपने को  सेट न कर पाने वाले आवेदन न करें। हम आपकी व्यवस्था अलग से नहीं करे पायेगें।
(6)  सम्मान केवल कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले को ही दिया जाता है,  इस दौरान तीन दिनों तक खाने-पीने-रहने-भ्रमण-  चिकित्सा , स्टेशन से आने-जाने समेत समस्त व्यवस्था संस्था की रहती है।
(07) चयन के उपरान्त न पहुँचने पर यह सम्मान  निरस्त करते हुए  इसकी सूचना प्रकाशित कर दी जाती है। डाक द्वारा सम्मान उनको ही भेजा जाता  है जो मार्ग व्यवधान अथवा प्राकृतिक प्रकोप के कारण उपस्थित नहीं हो पाते  हैं।

अखंड गहमरी 9451647854









कार्यक्रम की रूपरेखा, व्‍यवस्‍था, एवं आवागमन की जानकारी हेतु यहॉं क्लिक करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ