मैं माधुरी सिंह आज आप सभी को योग दिवस पर योग के बारे में कुछ बताना चाहती हूं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग के कई स्वस्थ लाभ है। जिन में शारीरिक, मानसिक और भावात्मक कल्याण शामिल है। नियमित योग अभ्यास से तनाव, चिंता और थकान कम होती है। एकाग्रता और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। शांति और भलाई की भावना में वृद्धि
होती है। इसके अतिरिक्त योग- मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन और संतुलन में सुधार करता है और हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ता है।
अगर मैं योग के बारे में कुछ खास अपना एक्सपीरियंस या फिर अपने अनुभव को बताना चाहूं तो यह बताना चाहूंगी कि योग की वजह से मैं ऑपरेशन के कुछ ही दिन के बाद जल्दी से रिकवरी शुरू कर दी , मेरे में बहुत से बदलाव आए और मैं बहुत जल्दी ही अपने शारीरिक मानसिक भावात्मक लाभ को प्राप्त की हूं । योग करने की वजह से मैंने अपने सर्जरी के बाद भी अपने आप में बहुत सुधार देखा । और योग के अभ्यास से मुझे शारीरिक और मानसिक सफलता प्राप्त हुई है। हम दैनिक जीवन में कई प्रकार की योग कर सकते हैं जैसे कि ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तानासन और शवासन।
हम सब अनुलोम विलोम प्राणायाम भी मन को शांत रखने और तनाव को कम करने के लिए कर सकते हैं। कपालभाति प्रणाम हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
इन आसनों के अलावा आप अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार अन्य योग को भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आप तनावग्रस्त हैं, तो आप शवासन या योगनिद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। यदि आप ऊर्जावान महसूस नहीं कर रहे हैं, तो आप कपालभाति या सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकते हैं। आप सभी को यह भी याद रखना महत्वपूर्ण है कि योग को एक नियमित अभ्यास के रूप में करना चाहिए यदि आप नियमित रूप से अभ्यास या योग करते हैं तभी आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देख सकते हैं।
माधुरी सिंह
पटना (बिहार
7488 297 438
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ