मंदिर बना है भव्य महान,
वहां पर बैठे हैं श्री राम ।
हर पत्थर में प्राण बसे हैं,
प्रगटे स्वयं राम भगवान्।
भारत की शान उस मंदिर में बसी है,
हिंदुओं की जान उस मंदिर में बसी है,
कारसेवकोंके प्राण उसमंदिर में बसे हैं,
जय श्री राम
जागो भारत की संतान।
मंदिर बना है भव्य महान।
मिलकर प्रभु का गुणगान कर लो,
राम के भजन का रसपान कर लो,
काम कोई एक तो महान कर लो,
जय श्री राम
जग में हो कल्याण ।
मंदिर बना है भव्य महान।
जग में सभीसे प्यारा रामजी का नाम है,
सरजू किनारे बसा राम जी का धाम है,
नगरी अयोध्या ही सबसे महान है,
जय श्री राम
बसे हैं सारे तीरथ धाम।
मंदिर बना है भव्य महान।
कनक वर्मा
9140998572

Social Plugin