चन्द्रमा देव जल्दी से आ जाना आज,
अर्घ देने पूज खड़े पिया साथ आज।
आज का दिन मेरा बहुत ही पावन है ,
पुजा पाठ में व्रती का मन सुहावन है ।
पति परमेश्वर से सुखमय मेरा जीवन ,
प्रेमसमर्पण,त्याग,धैर्यनारी का जीवन।
हे माँ देवी इतनी-सी विनती सुन लेना,
सजना परिवार मे मंगल अशीष देना।
छलनी मे दीप रख सजना निहारती ,
मन प्रफुल्लित हो करवा चौथ मनाती।
प्रेम है रीत,वन्दन,पुर्ण ,राधा संगीत,
अमर,सुखद अनुभूति चहुँओर गुंजित।
सोलह श्रृंगार किये पुजा थाली लिये,
व्रतीअचल सुहाग का करवा लिये।
चंदा संग चादनी वैसी जोड़ी सबकी
"रश्मि"सुधीर की सात जनमआपकी ।
डॉ रश्मि शुक्ला
प्रयागराज
उत्तर प्रदेश
Social Plugin