संस्‍मरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, प्रत्‍येक माह की 11 तारीख को होगा ऑनलाइन आयोजन।

 साहित्‍य सरोज पत्रिका की सहायक प्रधान संपादक श्रीमती किरण बाला एवं संस्‍मरण पर आधारित कार्यक्रम 'यादों के झरोखे से' की संचालिका श्रीमती सीमा रानी, पटना, बिहार के नेतृत्‍व में आज दिनांक 10 अक्‍टूबर 2026 को गूगल मीट पर संस्‍मरण सुनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्व प्रथम इस कार्यक्रम काे कराने जाने का उद्वेश्‍य एवं संस्‍मरण की उपयोगिता पर चर्चा हुई। साथ ही नियमों की जानकारी दिया। उसके उपरान्‍त नवादा बिहार की ज्‍योति बरनवाल, लखनउ से डाॅ आरती बाजपेई, ड्रिगुगढ़ से संगीता गुप्‍ता, कोलकता से लक्मी कुमार , ने अपने अपने संस्‍मरण साझा किये। इस कड़ी का अगला कार्यक्रम 10 नवम्‍बर को होगा।

कार्यक्रम में भाग लेने का नियम 

नियम व शर्ते 

* माह की 11 तारिक से लेकर माह की 29 तक आप सभी अपने-अपने संस्मरण भेजेगें। प्रकाशित होने के बाद उसका लिंक संस्मरण लेखक को भेज दिया जायेगा।

* सभी संस्मरण का प्रकाशन साहित्य सरोज की वेबसाइट पर 30 को कर दिया जायेगा।

* प्रकाशित होने के बाद उसका लिंक संस्मरण लेखक को भेज दिया जायेगा। जिसे लेखक अपने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकेगें।

* माह की 1 से 7 तक वेबसाइट पर सबसे अधिक देखें गये 3 संस्मरण और 1 संस्मरण सीमा रानी जी और 1 संस्मरण किरण बाला जी के द्वारा चयन किये जायेगें।

* चयनित संस्मरण के लेखक को 8 को सूचना दे दिया जायेगा कि उनके संस्मरण का वाचन 10 तारिक को इतने बजे होगा। 

* एक लेखक को संस्‍मरण सुनाने के लिए मीनट का समय दिया जायेगा।

* संस्मरण वाचन को रिकार्ड कर उसे पूरा साहित्य सरोज यूटियूब पर पोस्ट कर दिया जायेगा।

* सभी 5 संस्मरण वाचक को सम्मान पत्र दिया जायेगा।

* तीन बार के सस्‍मरण विजेता का साहित्‍य सरोज के वार्षिक कार्यक्रम में साहित्‍य सरोज संस्‍मरण रत्‍न सम्‍मान से सम्‍मानित किया जायेगा।