संतकबीर नगर- कुँवर राणा प्रताप सिंह चुनावी अखाड़े में कूदते हुए जनपद बार एसोसिएशन के चुनाव में 30 नवम्बर 2021 को बार एसोसिएशन चुनाव अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। मतदान 16 दिसम्बर को कराये जायेगें।
विगत 35 वर्षो से अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवा देने वाले गंगा देवरिया के कुँवर राणा प्रताप सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। श्री सिंह लम्बे समय में कॉंग्रेस पार्टी के साथ जुड़ कर समाज के विभिन्न वर्गो के अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं, उन्हें न्याय दिलाना, उन्हें जुल्मों का शिकार होने से बचाना उनकी हमेशा से पहचान रही है। वर्तमान समय में भी राणा सिंह की स्वच्छ छवि, कर्मठता की प्रशंसा उनके विरोधी भी करते रहे है। इसके पूर्व भी वह बार एसोसिएशन के कई महत्व पूर्ण पदों के साथ कॉंग्रेस पार्टी के विभिन्न पदो को सुशोभित कर चुके हैं।साथी अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि श्री सिंह इस चुनाव में अवश्य विजयी हो कर वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर कर उन्हें मान-सम्मान दिलाने का कार्य करेगें।
Social Plugin