मन मंदिर में मानव का पुजा सम्मान,
यही संकल्प साथ दीपावली सम्मान।
गरीब न हो कोई लचार, बेरोजगार,
एक नया मनाये दीपावली त्योहार।
स्वदेशी बन करे हम चहुँओर विकास,
हमको शुभ अवसर पर अब विश्वास।
शहर, गाँव उजियारा बन जाता है,
भारत माँ का आशीर्वाद पा जाता है ।
मिलजुल कर रहना काम करना है,
भारत कोविश्व पटल पर छा जाना है ।
घर घर प्रकाश और अन्धेरा का नाश,
भारत करे आतकवाद का सत्यानाश ।
देश हमारा गौरवपूर्ण सर्व शक्तिमान,
"रश्मि"विनती करे माँ दे सब वरदान ।
डॉ रश्मि शुक्ला
प्रयागराज उत्तर प्रदेश
Social Plugin